महिलाओं को 3000 रूपये . देने का जो वादा किया उसकी लड़ाई हम सदन से सड़क तक लड़ेंगे, जीतू पटवारी कांग्रेस अध्यक्ष - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 24 दिसंबर 2023

महिलाओं को 3000 रूपये . देने का जो वादा किया उसकी लड़ाई हम सदन से सड़क तक लड़ेंगे, जीतू पटवारी कांग्रेस अध्यक्ष

महिलाओं की संगठन में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी
सुनिश्चिित की जायेगी: विभा पटेल  

भोपाल, 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने आज मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश पदाधिकारी, जिला / शहर महिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठनात्मक और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। बैठक में इन महिला पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों ने जहां अपने सुझाव सांझा किये वहीं श्री पटवारी ने संगठन की मजबूती के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा की।
श्री पटवारी ने सभी के सुझाव सुनने के बाद कहा कि महिलाओं में शक्ति है, सामर्थ है और पूरी शक्ति के साथ महिलाएं कांग्रेस संगठन में काम कर संगठन को मजबूती देने का काम करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं की अपनी ताकत होती है, महिलाएं संगठन की मजबूती है। चुनाव हारे उससे हम सभी निराश और हताश है, लेकिन हम फिर से संगठन को मजबूत करने और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी पूरी ताकत के साथ करें।
श्री पटवारी ने कहा कि भाजपा सरकार जो महंगाई है, उसका असर महिलाओं पर ज्यादा पड़ता है। पहले महिलाएं थोड़ा-थोड़ा करके बचत कर लेती थी, लेकिन अब नहीं कर पाती। भाजपा ने महिलाओं को 3000 रूपये देने और 450 रू.का सिलेंडर  देने का जो वादा किया है, उसकी लड़ाई हम सदन से सड़क तक लड़ेंगे। किसानों को 3100 रू. धान और 2700 रू. गेहूं के समर्थन मूल्य दिलाने की लड़ाई लड़ेगे। बहनों का आशीर्वाद हमें मिला है। हमारा संकल्प है हम महिलाओं के सम्मान के की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेंगे। महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने में पूरी ताक लगा दूंगा। जिलों में दौरा करने की बात कहते हुए कहा कि मैं जहां भी जाऊंगा, कार्यकर्ता के घर पर ही रूकूंगा।
मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि महिलाओं की संगठन में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित की जाये, महिलाओं को उचित सम्मान मिलेगा तो वे लोगों के घरों में नहीं, बल्कि चूल्हे तक पहुंचकर अपनी बात पूरी दमदारी के साथ रख सकेंगी। महिला कांग्रेस नेत्रियों ने भी अपने सुझाव रखते हुए कहा कि आने वाले सभी चुनाव ईवीएम से नहीं होने चाहिए, भाजपा ने जनता को गुमराह कर षड्यंत्रपूर्वक चुनाव जीता है।
इस अवसर पर मप्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, विधायक निर्मला सप्रे, महिला कांग्रेस की पदाधिकारीगण जमना मरावी, राजलक्ष्मी नायक, संतोष कंसाना, प्रतिभा तोमर, सहना हसन, महक राणा, कुसुम पाल, श्वेता पटेरिया, शीतल मालवीय, प्रियंका किरार, राशिदा मुस्तफा, गीता जाटव, मेघा परमार, महजवीन अली, कविता भट्टाचार्य सहित प्रदेश भर से आई महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और जिला/ शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उपस्थित थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज