वेदांत आश्रम में होगा श्री राम कथा एवं नवदिवसीय शतचंडी यज्ञ - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 12 दिसंबर 2023

वेदांत आश्रम में होगा श्री राम कथा एवं नवदिवसीय शतचंडी यज्ञ



वेदांत  में 1 जनवरी से 10 जनवरी तक होने वाली श्री राम कथा एवं नवदिवसीय शतचंडी यज्ञ 

गंजबासौदा ,
गंजबासौदा के वेदांत आश्रम में 1 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक होने वाले श्री राम कथा एवं नवदिवसीय संतचडी यज्ञ कार्यक्रम को लेकर वेदांत आश्रम में एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। जिसमें वेदांत आश्रम की संस्थापक श्रीमद् गुरु अनंतानंद द्वाराचार्य स्वामी डॉक्टर रामकमलदास वेदांती जी ने एक पत्रकारवार्ता आयोजित कर बताया कि 31 दिसंबर को कलश यात्रा एवं 1 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक श्री राम कथा एवं नवदिवसीय संतचडी यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
वेदांती जी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के माध्यम से में आप सभी को नगर के क्षेत्रवासी एवं ग्राम वासियों को सपरिवार इस  कार्यक्रम के सभी आयोजित कार्यक्रमों में आमंत्रित कर रहा हूं।
राम मंदिर के एक सवाल के जवाब में वेदांती जी ने कहा कि अयोध्या तो शुरू से ही केंद्र बिंदु रहा है, चाहे बाल्मीकि रामायण से हो या किसी और रामायण में। अयोध्या तो हमारे प्रभु श्री राम जी का जन्म स्थली है, जिस पर संपूर्ण विश्व गौरव का अनुभव करता है। वह वह अभी तक उपेक्षित भाव में पड़ी थी उसकी मां व मर्यादा नहीं थी। पर अब उसे स्थल पर भाव एवं दिव्या मंदिर का निर्माण हो रहा है जिसमें हमारे प्रभु श्री राम विराजमान होंगे यह हम सभी सनातनियों को गौरव की और गरिमा की बात है। बैठक में पत्रकार बंधुओं के साथ आश्रम से जुड़े अनेक भक्तगण बड़ी संख्या में मौजूद रहें।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज