विश्व में भारत आदि विषयों पर एक परिचर्चा - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023

विश्व में भारत आदि विषयों पर एक परिचर्चा

गंजबासौदा,
उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश के आदेश अनुसार विकसित भारत 2047 के अंतर्गत नवप्रवर्तन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सुशासन एवं सुरक्षा तथा विश्व में भारत आदि विषयों पर एक परिचर्चा आयोजित की गई जिसके अंतर्गत विकसित भारत के लक्ष्यों को बताया गया, कार्यक्रम में सहा.प्रा. भास्कर दुबे के द्वारा पीपीटी के माध्यम से भारतीय अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति तथा 2047 तक भारत सरकार के लक्ष्य उनकी गतिविधि तथा उसपर कैसे अमल हो सकता है इत्यादि पर गोष्ठी में जानकारी दी गई, प्रो पूनम तिवारी ने भी विकसित भारत पर अपने महत्वपूर्ण  सुझाव दिये। पीपीटी का कार्य एवं तकनीकि रूप से सहायता प्रो गौरव नामदेव कंप्यूटर विभाग द्वारा किया गया। परिचर्चा में प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर पियूष दुबे, प्रो मोहरसिंह गुर्जर, प्रो एस. एन. सोनी तथा प्रो. प्रिया सुमन एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज