पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने कहा भाजपा सरकार ने जो वादे अपने घोषणा पत्र में जनता से किये हैं, उन्हें पूरा करें, - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 23 दिसंबर 2023

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने कहा भाजपा सरकार ने जो वादे अपने घोषणा पत्र में जनता से किये हैं, उन्हें पूरा करें,

भोपाल,
प्रदेश की जनता के मन में भाजपा नेतृत्व से बड़ा सवाल है कि क्या विधायकों की सहमति से मुख्यमंत्री का चयन हुआ है?
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जो वादे अपने घोषणा पत्र में जनता से किये हैं, उन्हें पूरा करें। लाड़नी बहना योजना हो या अन्य योजना सभी का लाभ जनता को मिले। यदि सरकार किसी प्रकार की कोताही बरतेगी तो कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता जनता को न्याय दिलाने सड़कों पर उतर आंदोलन करेगा।
भोपाल जिला/ शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरूण श्रीवास्तव और प्रवीण सक्सेना ने कहा कि भाजपा सरकार की 18 सालों के भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ हुये अन्याय, किसानों के साथ हुये अत्याचार, युवाओं के साथ खिलवाड़ को जनता अभी भूली नहीं है। यदि अब भी इसी प्रकार की गुमराह करने की राजनीति भाजपा करेगी तो प्रदेश की जनता उसे सबक सिखायेगी।
प्रदेश की सभी जिला इकाईयों में हुये धरना आंदोलन, विरोध प्रदर्शन में स्थानीय स्तर पर प्रदेश के सभी जिला/शहर कांग्रेेस अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, मोर्चा संगठनों और विभागों के अध्यक्षों प्रदेश, जिला, ब्लाक पदाधिकारी, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, मोर्चा संगठन, विभागों, प्रकोष्ठों के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
भोपाल में आयोजित धरना प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पी.सी. शर्मा, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, प्रकाश जैन, अभय दुबे, जे.पी. धनोपिया, के.के. मिश्रा, श्रीमती विभा पटेल, प्रदीप अहिरवार, आसिफ जकी, शबिस्ता जकी, मेजर श्याम श्रीवास्तव, संजीव सक्सेना, भूपेन्द्र गुप्ता, कैलाश मिश्रा, रवि सक्सेना, राजकुमार सिंह, अवनीश भार्गव, रविन्द्र साहू झूमरवाला, अमित शर्मा, संतोष परिहार, आनंद तारण, फरहाना खान, मेघा परमार, राजलक्ष्मी नायक, त्रिलोक दीपानी, संतोष कंसाना, नरेश ज्ञानचंदानी, अनीस खान, गुड्डू चौहान, महक राणा, सीताराम यादव, प्रहलाद पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज