हर घर तिरंगा अभियान' के तहत पुलिस ने निकाली रैली - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 13 अगस्त 2024

हर घर तिरंगा अभियान' के तहत पुलिस ने निकाली रैली

विदिशा, गंजबासौदा 
हर घर तिरंगा अभियान' के तहत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में घर घर जाकर लोगों को तिरंगे बांटे और अपने घर पर तिरंगा लगाने की शपथ दिलाई। देश की आजादी के 75 साल के मौके पर 9 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान चलाया का रहा है। जो 15 अगस्त तक चलेगा 

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने पुलिस लाईन में पुलिस कर्मियों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद  अधीक्षक ने पुलिस लाईन स्थित घरों में जाकर पुलिस के परिजनों को तिरंगे का वितरण किया गया। देश-भक्ति, जनसेवा का संदेश दिया।


इस दौरान पुलिस कर्मी भारत माता की जय एवं देश भक्ति के नारे लगा रहे थे। इस मौके पर राष्ट्रीय पर्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के मकसद से रैली निकाली गई। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत चौबे, सीएसपी अतुल सिंह, उप पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह नैन सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
गंजबासौदा में भी 
एसडीएम विजय राय एस डीओपी मनोज मिश्रा सिटी थाना टीआई संजीव चौकसे   देहात थाना टी आई हरिकिशन लोहिया ट्राफिक सूबेदार आशीष राय एवं अन्य स्टाफ के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई देहात थाने से लेकर बरेट रोड होते हुए स्टेशन तक पहुंची

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज