मानव अधिकार आयोग सदस्य सरबजीत सिंह का 14 सितम्बर 2022 को पांच वर्षीय कार्यकाल पूर्ण नये राजीव टंडन बने - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 15 सितंबर 2022

मानव अधिकार आयोग सदस्य सरबजीत सिंह का 14 सितम्बर 2022 को पांच वर्षीय कार्यकाल पूर्ण नये राजीव टंडन बने



*आयोग के माननीय सदस्य  सरबजीत सिंह का कार्यकाल पूर्ण*
*आयोग परिवार ने दी भावभीनी विदाई*
नये सदस्य राजीव टंडन बनाये गये 
भोपाल..
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय सदस्य श्रबजीत सिंह का 14 सितम्बर 2022 को पांच वर्षीय कार्यकाल पूर्ण हो गया। कार्यकाल पूर्णता के मौके पर आयोग सदस्य श्री सिंह को आयोग परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति  नरेन्द्र कुमार जैन, माननीय सदस्य  मनोहर ममतानी एवं आयोग में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री बीबी शर्मा ने इस मौके पर आयोग के सदस्य श्री सिंह को सफलतापूर्वक पांच वर्षीय कार्यकाल पूर्ण करने पर शुभकामनाएं दी और  सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। आयोग परिवार द्वारा श्री सिंह को शाॅल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोग के सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। मालूम हो कि श्री सरबजीत सिंह मूलतः आईपीएस अधिकारी रहे। शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति के पश्चात् श्री सिंह ने 15 सितम्बर 2017 को आयोग में माननीय सदस्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था और 14 सितम्बर 2022 को आपका पांच वर्षीय कार्यकाल पूर्ण हुआनये सदस्य के रूप में राजीव टंडन की नियुक्ति हुई 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज