कांग्रेस सरकार बनते ही मध्यप्रदेश में लागू होगी पुरानी पेंशन : कमलनाथ - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 22 सितंबर 2022

कांग्रेस सरकार बनते ही मध्यप्रदेश में लागू होगी पुरानी पेंशन : कमलनाथ



*कांग्रेस सरकार बनते ही मध्यप्रदेश में लागू होगी पुरानी पेंशन : कमलनाथ*

 बालाघाट के बारासिवनी की जनसभा में कमलनाथ ने की घोषणा
 
कमलनाथ ने किया रानी अवंतीबाई की प्रतिमा का लोकार्पण 

भोपाल/ बालाघाट

/ मध्यप्रदेश में 12 महीने बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी जाएगी। यह बात मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ ने बालाघाट के बारासिवनी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
 कमलनाथ ने कहा कि भारत की संस्कृति समाज को जोड़ने की संस्कृति है। हम दिल जोड़ते हैं, रिश्ते जोड़ते हैं, परंपरा जोड़ते हैं और हर व्यक्ति को जोड़ते हैं, लेकिन आज भारत की संस्कृति पर हमला हो रहा है। बाबा साहब अंबेडकर ने हमें दुनिया का सबसे अच्छा संविधान दिया लेकिन आज बाबासाहेब के बनाए संविधान पर हमला हो रहा है।
श्री कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार ने अपने 18 साल के कार्यकाल में मध्यप्रदेश को भ्रष्टाचार में नंबर वन बना दिया, बलात्कार में नंबर वन बना दिया, बेरोजगारी में नंबर वन बना दिया। जब हम सत्ता में आए तो इस तरह का प्रदेश भाजपा ने हमें सौंपा था।
उन्होंने कहा कि मैंने 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया तो क्या कोई अपराध किया। मैंने ₹100 में 100 यूनिट बिजली दी तो कौन सा गुनाह किया। मैंने गौशाला खुलवाएं तो कौन सा गुनाह किया। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का समय निकाल दें तो उन्हें सिर्फ साढ़े 11 महीने मुख्यमंत्री के तौर पर काम करने को मिला था।
 कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिर्फ कलाकारी की राजनीति करते हैं और झूठी घोषणाएं करते हैं। मैं घोषणा नहीं करता लेकिन आज घोषणा कर रहा हूं कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी जाएगी। कहा कि मध्यप्रदेश का नौजवान रोजगार चाहता है। वह ठेका और कमीशन नहीं चाहता है। हम सब मिलकर एक ऐसा मध्यप्रदेश बनाने का संकल्प लें जहां पर खुशहाली हो और नौजवानों के पास रोजगार हो।
इससे पूर्व  कमलनाथ ने खैरलांजी में  रानी अवंती बाई की प्रतिमा का लोकार्पण भी किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज