कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में खड़गे की ऐंट्री ,दिग्विजय पीछे हटे - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 30 सितंबर 2022

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में खड़गे की ऐंट्री ,दिग्विजय पीछे हटे


पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ  की   मीडिया से चर्चा -

भोपाल, 
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में खड़गे की ऐंट्री दिग्विजय पीछे हटे बनेंगे प्रस्तावक.
-राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर पूछे सवाल पर  कमलनाथ ने कहा कि - मुझे सुबह दिग्विजय सिंह जी ने फोन किया था कि मैं नामांकन नहीं भर रहा हूं क्योंकि खडगे जी भर रहे हैं।मैं उनके घर जा रहा हूं ,मैं उनका साथ दूंगा।
खडगे जी वरिष्ठ हैं , राज्यसभा में विपक्ष के नेता है इसलिए उन्होंने कहा कि मैं नामांकन नहीं भर रहा हूं।
मैंने उनको बधाई दी , यह बात उनसे मेरी सुबह 8:30 बजे हुई थी।उसके बाद मेरी उनसे बात नहीं हुई है।
-खड़गे जी का नाम अचानक से नहीं आया , उनका नाम पहले से ही चर्चा में था।

- दिग्विजय सिंह से बात होने के बाद मैंने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह जी को कहा था कि आप विधायकों को प्रस्तावक  के रूप में भेज दीजिये।
- गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान पर पूछे सवाल पर कहा कि- वे यदि कांग्रेस के बारे में इतना जानते हैं तो उनको फिर बीजेपी के बारे में भी जानकारी रखना चाहिए।
-राजस्थान को लेकर और अशोक गहलोत जी को लेकर वेणु गोपाल जी का बयान सामने आ चुका है।

- खड़गे जी वरिष्ठ नेता है ,  दक्षिण से है ,दक्षिण को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज