दिग्विजय बोले- इन्हें दीपिका के कपड़े दिखते हैं पर हनुमान जी के सामने फूहड़ता नहीं..सतना में जमकर बरसे भाजपा पर. - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 11 मार्च 2023

दिग्विजय बोले- इन्हें दीपिका के कपड़े दिखते हैं पर हनुमान जी के सामने फूहड़ता नहीं..सतना में जमकर बरसे भाजपा पर.

*दिग्विजय ने साधा भाजपा पर निशाना, बोले- इन्हें दीपिका के कपड़े दिखते हैं पर हनुमान जी के सामने फूहड़ता नहीं*

*सतना पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने साधा भाजपा नेताओं पर निशाना।*

सतना,
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सतना  पहुंचे सतना पहुंच  साधा भाजपा पर निसाना शुक्रवार की सुबह सतना पहुंचे। उन्होंने भाजपा नेताओं सहित संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा को यह तो दिख जाता है कि दीपिका पादुकोण ने पठान फिल्म में किस रंग के कपड़े पहने थे, लेकिन हनुमान जी के सामने फूहड़ डांस नहीं दिखता। रतलाम में मंच पर उनकी पार्टी के लोग बैठे थे। उन्होंने भाजपा के माडल को भ्रष्टाचार को पालने-बढ़ाने वाला कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सेवा नहीं सिर्फ सत्ता है। जबकि संघ लोकतंत्र विरोधी है।
*बिकाऊ नहीं, टिकाऊ पर जोर*
दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस की सौ प्रतिशत वापसी होगी। पिछली बार किसे पता था सिंधिया बिक जाएंगे। इस बार हम बिकाऊ नहीं, टिकाऊ को जिताकर लाएंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के असर पर उन्होंने कहा कि इससे बड़ा फर्क पड़ा है। संघ प्रमुख मोहन भागवत को भी मदरसे जाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा ईडी, आइटी और सीबीआइ का सहारा ले रही है।

*पीएम ने जो कहा, वह देश का अपमान नहीं*
राहुल गांधी के लंदन में बयान देने पर दिग्विजय ने कहा कि मोदी भी विदेशों में जाकर भाषण देते हैं कि 70 सालों में कुछ नहीं हुआ। क्या वह देश का अपमान नहीं है, जबकि उन 70 सालों में अटल जी का कार्यकाल भी शामिल है। लेकिन संघ और भाजपा के दो सबसे बड़े प्रेमी राहुल गांधी और दिग्विजय हैं। सारा अटैक उन पर ही होता है। उन्होंने कहा कि जब देश में महंगाई की बात होती है तो हिंदू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद की बात शुरू हो जाती है।

*अब लाड़ली बहना याद आई*
दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब जब चुनाव के सात माह रह गए हैं, तब शिवराज सिंह को लाड़ली बहना की याद आई है। उन्होंने मैहर को जिला बनाए जाने के मुद्दे का समर्थन करते हुए कहा कि मऊगंज के साथ मैहर को भी जिला बनाया जाना चाहिए था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज