मुख्यमंत्री ने किया विदिशा के ओलावृष्टि प्रभावित गांवों का दौरा* *खेत पर जाकर फसलों के नुकसान का लिया जायजा* *किसानों को बंधाया ढांढस* - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 21 मार्च 2023

मुख्यमंत्री ने किया विदिशा के ओलावृष्टि प्रभावित गांवों का दौरा* *खेत पर जाकर फसलों के नुकसान का लिया जायजा* *किसानों को बंधाया ढांढस*

*मुख्यमंत्री ने किया विदिशा के ओलावृष्टि प्रभावित गांवों का दौरा* 
 *खेत पर जाकर फसलों के नुकसान का लिया जायजा* 
 *किसानों को बंधाया ढांढस* 
 *50 प्रतिशत से अधिक नुकसान पर प्रति हेक्टेयर 32 हजार राहत राशि* 
 *सर्वे में उद्यानिकी फसलें भी शामिल* 
 *मानवीय दृष्टिकोण और उदारता से सर्वे करने के निर्देश* 
 *समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन की तारीख भी बढ़ाई जाएगी* 
 *फसल बीमा की राशि अलग से मिलेगी* 

विदिशा,
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओलावृष्टि और असमय बारिश से फसलों के 50 प्रतिशत से अधिक के नुकसान पर किसानों को प्रति हेक्टेयर अब 32 हजार रुपए की राहत राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि फसल बीमा की राशि अलग से दी जाएगी। उन्होंने उद्यानकी फसलों को भी सर्वे में शामिल करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।मुख्यमंत्री  ने कहा कि किसान चिंता नहीं करे, परेशान न हों, चिंता के लिए मैं मुख्यमंत्री हूं और  किसान बहिन और भाईयो को सभी तरह के संकट से बाहर निकाल कर ले जाऊंगा।
मुख्यमंत्री  चौहान मंगलवार को विदिशा जिले की गुलाबगंज तहसील के पटवारी खेड़ी, घुरदा मड़ी गांव में ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद किसानों को ढांढस बंधाते हुए संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान चिंता नही करें, प्रत्येक प्रभावित खेत का सर्वे मानवीय दृष्टिकोण और उदारता से होगा जिससे किसानों को भरपूर राहत दी जा सके।उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में प्रभावित जिलों में सर्वे का कार्य जारी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी हीला हवाली नहीं करें और पारदर्शी तरीके से नुकसान का सर्वे करें। उन्होंने कहा कि सर्वे सूची पंचायत भवन पर प्रदर्शित की जायेगी और आपत्ति होने पर उसका भी निराकरण किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि एक हेक्टेयर फसल में 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान पर अब 32 हजार , गाय भैंस की हानि पर साढ़े 37 हजार, भेड़ बकरी पर 4000, बछिया पर 2000 तथा मुर्गा मुर्गी की हानि पर 100 रुपए प्रत्येक के मान से राहत राशि दी जाएगी। मकानों की क्षति पर भी सहायता दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान बिलकुल भी चिंतित नहीं हो, पीड़ित किसानों की कर्ज वसूली की तारीख तो बढ़ाई ही जायेगी, ब्याज भी सरकार भरेगी और अगली फसल के लिए भी शून्य प्रतिशत ब्याज पर लोन दिलाया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए तारीख भी बढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे परिवारों की बेटी की शादी भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 56 हजार की राशि देकर करवाई जायेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जानते हैं कि किसान पर क्या  बीतती है, उनकी मेहनत ही नहीं, खाद, बीज, उर्वरक, दवाई सब के साथ जीवन भी संकट में आया है।मुख्यमंत्री ने कहा किसान बिलकुल चिंता नही करें, हम संकट से अपने किसानों को पार निकलकर ले जायेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्व, कृषि और पंचायत विभाग को टीम सर्वे कर रही हैं और कलेक्टर कमिश्नर की यह जिम्मेदारी है कि वे समय पर  कार्यवाही पूर्ण करें जिससे किसानों को त्वरित राहत राशि दी जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज