रामनवमी पर निकली गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा
गंजबासौदा।
रघुकुल युवा परिषद और रघुवंशी समाज द्वारा श्री राम नवमी पर त्योंदा रोड स्थित हनुमान मंदिर से पूजन अर्चन कर गाजे-बाजे के साथ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा का मेन रोड पर अनिल दाऊ फाउंडेशन ग्रुप के सदस्यों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस शोभायात्रा में शामिल लोगों को जलपान भी कराया गया। गाजे बाजे और डीजे की धुनों पर निकली यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी और बरेठ रोड स्थित रघुवंशी धर्मशाला में इसका समापन किया गया।
रघुकुल युवा परिषद और रघुवंशी समाज द्वारा निकाली गई श्री राम नवमी पर शोभायात्रा का नगर में कई जगह स्वागत हुआ पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव, सामाजिक समरसता प्रमुख सुनील यादव देवेंद्र यादव, मनोज यादव, पूर्व जनपद अध्यक्ष अंजलि मनोज यादव, सरिता जैन सरिता रघुवंशी लक्ष्मण खरे, पूर्व पार्षद योगेंद्र समैया, , मयंक टाक, अनुज यादव कन्नू सहित अनिल दाऊ फाउंडेशन ग्रुप के सदस्यों ने भगवान श्री राम की आरती उतारी। साथ ही शोभायत्रा में शामिल लोगों का आत्मीय अभिनंदन किया।
शोभायात्रा में भगवान श्री राम की प्रतिमा को रथ में सवार किया गया था और रथ को फूलों से सजाया गया। इस शोभायात्रा में महिलाओं का दर्द भी भजन कीर्तन करते हुए चल रहा था। वही युवा डीजे की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। बाहर से आए कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण का भेष बनाकर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें