नामदेव महिला मंडल भोपाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को बड़े उत्साह मनाया किया संम्मान - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 22 मार्च 2023

नामदेव महिला मंडल भोपाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को बड़े उत्साह मनाया किया संम्मान

:- महिला महोत्सव:-
     भोपाल, 
गांधी भवन में नामदेव महिला मंडल भोपाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को बड़े उत्साह पूर्ण वातावरण में मनाया गया . इस कार्यक्रम में नगर की प्रथम महिला श्रीमती मालती राय, महापौर नगर निगम भोपाल एवं विशेष अतिथि साध्वी रंजना दीदी कथावाचक , श्रीमती शबिस्ता  जकी, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम
 एवं श्रीमती डॉक्टर जया नामदेव , शिवालय हॉस्पिटल कोलार रहीं.
कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना से हुई .अतिथि देवो भव: संस्कारों से सभी सम्मानीय अतिथियों का स्वागत किया गया.
कार्यक्रम के प्रांगण में वैश्विक महिला सशक्तिकरण योजनानुसार  उनमें स्वाबलंबी बनने की भावना को बल देने हेतु  
महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित खाने  की सामग्री के विभिन्न जायकेदार व्यंजनों,चाय एवम अन्य सामग्रियों के विक्रय के 16 स्टाल लगाए गए .  यथा भेल पानी पुरी स्टाल, कप केक और ब्राउनी स्टाल, मंगोड़े स्टाल,अंकुरित मूंग चना चाट स्टाल, दाल पकवान स्टाल,दही बड़ा छाछ स्टाल,चाय स्टाल, कास्मेटिक हर्बल स्टाल,
कपड़े,  बुटीक स्टाल,
आर्टिफिशियल ज्वैलरी, मेंहदी , बैगल स्टाल,नुपुर पत्रिका आदि.ये सुसज्जित स्टाल्स 
श्रीमति  अमृता, श्रीमति ज्योति, श्रीमति कृष्णा, श्रीमति मीना, श्रीमति तनु दुबे, श्रीमति मोहनी, श्रीमति संगीता, श्रीमति शिखा, श्रीमति पिंकी, श्रीमति प्रवीण, निकिता अरोरा, श्रीमति आशा, श्रीमति तनिषा चंदानी, श्रीमति करुणेश और कु. उमा, कु. रागिनी द्वारा बड़ी कुशलता से लगाए गए एवम् संचालित किए.
महापौर श्रीमति मालती राय जी ने अपने उद्बोधन में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को प्राथमिकता से राजनै तिक और अन्य  क्षेत्रों में बराबरी से भागीदारी सुनिश्चित किए जाने के बारे में विस्तार से बताया गया.
नेता प्रतिपक्ष नगर निगम  श्रीमति शबिस्ता जकी जी ने उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण उपायों से महिला जगत में होने वाले पॉजिटिव परिवर्तनों पर जानकारियां साझा कर महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया.
 कथा वाचक साध्वी रंजना दीदी ने अपने सार  गर्भित व्याखान में  सनातन धर्म की महिमा को बताते हुए इसे विश्व की सबसे सुंदर और मर्यादा में रह कर वसुदेव कुटुमकम को जीवन जीने की कला बताया . 
शिवालय हॉस्पिटल कोलार, संचालिका श्रीमति डॉ.जया नामदेव ने अपने भाषण में महिला दिवस मनाने की आवश्यकता एवम् इसकी उपयोगिता पर अपने विचार रखे.साथ ही महिलाओं के जीवन चक्र के विभिन्न आयु काल में होने वाली बीमारी और परेशानियों को साझा कर जानकारी दी और उनके निदान में लेने वाली आवश्यक सावधानियों पर जरूरी जानकारियां दी गईं .इसी कड़ी में श्रीमति शशि नामदेव एवम् श्रीमति भगवती नामदेव ने अपनी कविताओं के माध्यम से क्रम से नारी की विशेषताओं और संत श्री नामदेव जी महाराज के जीवन की विशेषताओं पर पाठ किया .
कार्यक्रम के अगले चरण में अनेक महिला/बालिका प्रतिभागियों ने मनोरंजक और लुभावने नृत्य /डांस ,परंपरागत पोशाक प्रतिभा एवम् कैट वॉक कर कार्यक्रम में चार चांद लगाने का पुण्य कार्य किया जिसका उपस्थित समुदाह द्वारा उल्लास    से स्वागत कर समस्त प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया.        
कार्यक्रम में वरिष्ठ महिलाओं का जिन्होंने अपने पारिवारिक उत्तरदायित्व के साथ समाज के सभी वर्गों को यथा शक्ति सहयोग करने हमेशा तैयार रह एक मिशाल कायम की , उन मातृ शक्ति को सम्मानस्वरूप स्मृति चिन्ह दिया.
वे आदरणीया हैं(1)  श्रीमति चंद्रकांता नामदेव और (2) श्रीमति सरिता वर्मा जी.
इसी तरह महिला मंडल को जिन्होंने हमेशा मार्गदशन देकर प्रोत्साहित किया उन आदरणीय  वरिष्ठ महिलाओं को भी स्मृति चिन्ह देकर आशीर्वाद प्राप्त किया.वे सम्मनीय व्यक्तित्व हैं (1) श्रीमति पुष्पा देवी मोहने और (2) श्रीमति ऊषा चंद्रा.
समाज को विवाह सूत्र में बांधने का पवित्र कार्य हेतु समन्वयक के रूप में वर्षों से कार्य कर रहीं बहन करुणेश नामदेव को उनके इस उत्कर्ष कार्य के लिए स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया.                              इसी कड़ी में मानव समाज हेतु जीवन पर्यंत समर्पित रहने वाले सरल हृदय मृदु भाषी गांधी भवन के सचिव आदरणीय श्री दयाराम जी नामदेव एवम् धर्मपत्नी श्रीमति भगवती नामदेव जी का भी सम्मान किया गया.
निशुल्क और निस्वार्थ भाव से शिवालय हॉस्पिटल कोलार भोपाल के युवा युगल डॉ   जया नामदेव एवम् डॉ अरविंद नामदेव को भी समाज बन्धुओं का स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया.
कोलार क्षेत्र भोपाल में संत श्री नामदेव जी के मंदिर निर्माण हेतु 5000 वर्ग फुट भूमि दान देने वाले दानदाता श्री प्रकाश नारायण बिरवा एवम् श्रीमति सावित्री बिरवा जी को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.
महिला मंडल द्वारा समाज के वरिष्ठ एवम् मार्गदर्शक बंधुओं का भी  श्रीफल से सम्मान किया गया.
    कार्यक्रम के अंत में श्रीमति सिंधु धौलपुर द्वारा अपनी टीम के साथ ' परवरिश' नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई.
इस नाटिका द्वारा वर्तमान में विशेष वर्ग द्वारा किस तरह हमारी बहन बेटियों को बहला फुसला कर शादी के बाद  प्रताड़ित किया जाता है और इस सब से हमें किस तरह बचाव हेतु सतर्क रहना है , की सुंदर पस्तुति दी गई ,जो अत्यंत महत्वपूर्ण है। अन्त में कार्यक्रम में उपस्थित होने और इसमें बढ़ चढ़ कर भाग लेकर सफल बनाने के लिए सभी का मंडल द्वारा आभार व्यक्त किया गया.
कार्यक्रम का सफल और मनोरंजक मंच संचालन बहन मधु द्वारा किया गया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज