नामदेव दर्जी समाज से ही सिलाई कड़ाई मंडल का अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनाये जाने की मांग मुख्यमंत्री शिवराज से - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 20 मार्च 2023

नामदेव दर्जी समाज से ही सिलाई कड़ाई मंडल का अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनाये जाने की मांग मुख्यमंत्री शिवराज से

नामदेव दर्जी समाज से ही सिलाई कड़ाई मंडल का अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनाये जाने की मांग मुख्यमंत्री शिवराज से


नामदेव दर्जी समाज ने भाजपा एवं प्रदेश सरकार से मध्य प्रदेश सिलाई कला मंडल का शीघ्र गठन कर समाज के वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्य पदों पर मनोनीत करने की मांग की है 
भोपाल/ सागर 
मध्य प्रदेश नामदेव दर्जी समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने समाज के आर्थिक विकास एवं राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश का मूल निवासी नामदेव दर्जी समाज प्रदेश में लगभग 30 लाख आबादी एवं करीब 12:30 लाख मतदाता हैं जनसंघ से लेकर आज भाजपा तक वोट एवं सपोर्ट करता रहा है प्रदेश के सभी क्षेत्रों में नामदेव समाज बंधु कार्यकर्ता के रूप में बरसों से भाजपा को सेवा देते आ रहे हैं परंतु लोकसभा विधानसभा से लेकर स्थानीय निकायों तक में हमारे समाज के भाजपा कार्यकर्ताओं को  अवसर नहीं प्रदान किया गया  ना ही किसी समाज बंधु को किसी निगम/मंडलो/ शासकीय उपक्रमो में मनोनीत कर प्रोत्साहित कर प्रदेश की राजनीति में नेतृत्व विहीन नामदेव दर्जी समाज को प्रतिनिधित्व  प्रदान नही किया  है प्रदेश के नामदेव दर्जी समाज के पैतृक व्यवसाय सिलाई को आजादी के बाद विभिन्न सरकारो  द्वारा विभिन्न संस्थाओं ,उपक्रमो के माध्यम से सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण सर्व समाज को दिलाकर उनको रोजगार उपलब्ध कराए जाने से समाज का  पैतृक व्यवसाय सिलाई व्यवसाय समाज के हाथ से निकलता   जा रहा है जिससे समाज में बेरोजगारी एवं सिलाई कामगारों की आर्थिक स्थिति दयनीय होती जा रही है । प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत नामदेव दर्जी समाज की आर्थिक स्थिति बहुत ही चिंतनीय है।
 भाजपा सरकार ने अपने विगत कार्यकाल में सिलाई कामगारो की समस्याओं के निराकरण एवं आर्थिक  उत्थान के लिए सिलाई कला मंडल का गठन किया था परंतु प्रदेश के मूल नामदेव दर्जी समाज की जगह अपने पसंद के गुजराती मूल के श्री माहेश्वरी दरजी को अध्यक्ष पद पर नियुक्त कर  भाजपा समर्थक नामदेव दर्जी समाज को अपेक्षित किया गया जिस कारण  समाज का भरोसा भी सरकार से कम होता जा रहा है।      
मध्यप्रदेश नामदेव समाज राजनीतिक सामाजिक चेतना मंच के प्रदेश संगठन सचिव राकेश नामदेव ने  बताया कि भाजपा एव सरकार द्वारा सपा बसपा एवं क्षेत्रीय दलों की तरह मध्य प्रदेश सिलाई कला मंडल के गठन में समाज से नाम मांगे जाने को आश्चर्यजनक बताया है कहा कि समाज के प्रदेश स्तरीय , संभागों में अलग-अलग संगठन है सभी संगठन द्वारा नाम देने पर सरकार नामों को कैसे फाइनल करेगी जिस संगठन के नाम नहीं होंगे निश्चित रूप से उस संगठन को निराशा  होगीऔर सरकार के विरोध में खड़े होंगे।
 समाज के सभी संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व एवं प्रदेश सरकार से प्रधानमंत्री मोदी जी से सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मंत्र के अनुरूप प्रदेश के मूलनिवासी  नामदेव दर्जी समाज के पैतृक व्यवसाय सिलाई के लिए गठित सिलाई कला मंडल में समाज के वरिष्ठ भाजपा  कार्यकर्ताओं  में से ही अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्य पदों का 
शीघ्र चयन कर नियुक्तियां कर भाजपा के योग्य, वरिष्ठ, सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ न्याय करने एवं प्रदेश के नेतृत्व विहीन  नामदेव  समाज को प्रतिनिधित्व प्रदान करने की मांग की है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज