वीरांगना लक्ष्मी बाई एवं लोह महिला इंदिरा गांधी की जन्म जयंती मनाई
गंजबासौदा,
आज कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक निशंक जैन के मुख्य आतिथ्य में देश की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई एवं देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जन्म जयंती मनाई गई। जिसमें पूर्व विधायक निशंक जैन ने दोनों महान वीरांगनाओं के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए, उन्हें महान क्रांतिकारी नेता निरूपित किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील बाबू पिंगले ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर 1828 को काशी में हुआ वहीं स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 में इलाहाबाद में हुआ। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा एवं नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद अदनान ने श्रीमती इंदिरा गांधी के द्वारा किए गए कार्यों को विस्तार से बतलाया। वहीं वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह नागोरी, ताराचंद अहिरवार अल्लू भाई ने दोनों महान वीरांगनाओं के इतिहास के बारे में बतलाया। इस अवसर पर दोनों महान क्रांतिकारी नेताओं के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या उपस्थित रहें। जिनमें प्रमुख रूप से शरद शर्मा, गौरव शर्मा, मणिकांत श्रीवास्तव त्योंदा, कमल रघुवंशी कुल्हा, शेरसिंह कुशवाह, विष्णु शर्मा, अंसार भाई, जगन्नाथ अहिरवार, नितेश नायक, प्रशांत यादव, गौरव जैन, धर्मचंद जैन सहित अनेक कांग्रेसी बड़ी संख्या में मौजूद रहें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें