महिला कांग्रेस ने मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी निशंक जैन के लिए मांगें, वोट और सपोट मिल रहा समर्थन जनता को भाई नारी सम्मान योजना
गंजबासौदा
महिला कांग्रेस ने आज वार्ड क्रमांक 6 और 7 में बड़े ही जोश के साथ कांग्रेस प्रत्याशी निशंक जैन के समर्थन में के घर-घर पहुंचकर, मतदाताओं से वोट और सपोट मांगा
जनसंपर्क में प्रत्याशी निशंक जैन की धर्मपत्नी महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की बचत पत्र और नारी सम्मान योजना में 1500 रू महीने जनवरी से कांग्रेस सरकार बनते ही मिलेगा बताया वर्तमान में वार्ड की समस्याओं को पूरा करने का वचन देते हुए कांग्रेस प्रत्याशी निशंक जैन को वोट मांगे।
महिला कार्यकर्ताओं ने बताया कि वार्ड के मतदाता अबकी बार परिवर्तन चाह रहे हैं। वार्ड वासियों का कहना है कि महंगाई, बेरोजगारी, अत्याचार, भ्रष्टाचार, बलात्कार, जैसी घटनाओं से मतदाता अब त्रस्त हो चुके है। अब आम नागरिक को घर चलना मुश्किल हो रहा है। और अब इन सब से मुक्ति पाना चाहते हैं। और अब शांति और अमन चैन से रहना चाहते है।
प्रचार के दौरान महिला कांग्रेस की बड़ी संख्या में महिलाएं प्रचार में मौजूद रहींवही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी वार्ड 5 ओर 6 में कांग्रेस के वचनपत्र को घर घर पहुंचा वोट मांगे जनसंपर्क में वरिष्ठ नेता जगदीश शर्मा , सत्य प्रकाश सेन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कंछेदी लाल जैन, पूर्व पार्षद प्रथ्वी रघुवंशी, संतोष पाल, नीलू द्वेदी,विनोद जैन, जगदीश ब्यास, मनीभाई अहिरवार, जितेन्द्र, महेंद्र सिंह, राजकुमार विष्णु प्रसाद शर्मा ,मंजू कुशवाह पार्षद,मनोज यादव सहित वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें