माटसाब, बनेंगे शिवराज,"सी.एम. की क्लास-बच्चों के साथ'' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 9 अगस्त 2022

माटसाब, बनेंगे शिवराज,"सी.एम. की क्लास-बच्चों के साथ'' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री   स्कूली छात्रों को पढ़ायेंगे तिरंगे का इतिहास

भोपाल के मॉडल स्कूल में बुधवार को होगी "सी.एम. की क्लॉस-बच्चों के साथ

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान आजादी के अमृत महोत्सव में 10 अगस्त को भोपाल के आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (मॉडल स्कूल टी.टी. नगर) के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का इतिहास पढ़ायेंगे।

 "सी.एम. की क्लास-बच्चों के साथ'' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  चौहान विद्यार्थियों से रू-ब-रू होकर राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास पर चर्चा भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान बच्चों से विशेष स्नेह रखते हैं 


और उनके कल्याण के लिये अनेक योजनाएँ भी चला रहे हैं। अनके द्वारा समय-समय पर विद्यार्थियों से संवाद भी किया जाता रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सीएम राइज स्कूल और महारानी लक्ष्मीबाई बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रों के साथ पौध-रोपण भी किया था। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने बच्चों को आमंत्रित कर उन्हें मुख्यमंत्री निवास का भ्रमण भी करवाया था। मुख्यमंत्री श्री चौहान के बच्चों के प्रति विशेष स्नेह ने ही उन्हें "शिवराज मामा" के नाम से ख्याति दी 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज