शासकीय कन्या अगृणी महाविद्यालय द्वारा किया गया तिरंगा रैली का आयोजन
विदिशा आजादी का अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत शासकीय कन्या अग्रणी महाविद्यालय द्वारा आज शुक्रवार को तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली महाविद्यालय से स्वामी विवेकानंद चौराहा तक आयोजित की गयी। जिसमें एनसीसी कैडेटस एवं छात्राओं समेत महाविद्यालय स्टाफ हाथो में तिरंगा लिये हुये वंदे मातरम का जय घोष के साथ स्वामी विवेकानंद चौराहा पहुंचे। इस अवसर पर आमजनों को तिरंगे का महत्व समझाया गया एवं तिरंगा घर में किस तरह से लगाना है की विस्तृत जानकारी दी गयी। तिरंगा रैली मैं मौजूद छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया एवं उनको नमन किया गया। साथ ही रैली वापिसी में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया गया। वहीं इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में रंगोली भी बनायी गयी। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंजू जैन ने कहा कि इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में महापर्व मनाया जा रहा है। जिसमें हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा एवं अन्य कार्यक्रम महाविद्यालय में आयोजित किये जा रहे है। रैली व अन्य कार्यक्रमों में एनसीसी की छात्राओं एवं महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें