म.प्र. में तिरंगे पर सियासत शुरु ... तिरंगे को भाजपा दफ्तर से विक्रय करना बेहद शर्मनाक..के.के.मिश्रा .कांग्रेस - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 2 अगस्त 2022

म.प्र. में तिरंगे पर सियासत शुरु ... तिरंगे को भाजपा दफ्तर से विक्रय करना बेहद शर्मनाक..के.के.मिश्रा .कांग्रेस


*हमारी आजादी, स्वाभिमान, गौरव और अस्मिता के* 
*प्रतीक तिरंगे को भाजपा दफ्तर से विक्रय करना बेहद शर्मनाक* 

 *जिस विचारधारा के लिए तिरंगा अशुभ था, आज*
*स्वाभिमान कैसे हो गया ?:* *के.के. मिश्रा*

 *भोपाल, 

*प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने आज विश्व की सबसे धनवान पार्टी भाजपा के राजधानी स्थित प्रदेश मुख्यालय, दीनदयाल परिसर में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा द्वारा तिरंगा विक्रय केंद्र प्रारंभ किये जाने को एक अक्षम्य राजनैतिक अपराध बताते हुए कहा कि हमारी आजादी, 
स्वाभिमान, गौरव और अस्मिता के प्रतीक तिरंगे को सशुल्क विक्रय करना बेहद शर्मनाक और आपत्तिजनक है! उन्होंने कहा कि जिस विचारधारा के गुरू गोलवरकर ने तिरंगे को अशुभ बताते हुए इसे अपने पर नहीं लगाने की अपील की थी, वह आज भाजपाई स्वाभिमान में तब्दील कैसे हो गया?*
*श्री मिश्रा ने कहा कि आजादी के अभियान में जिनकी कोई भागीदारी नहीं रही सिवाय, अंग्रेजांे की मुखबिरी और उनसे भत्ता लेेने के, वे आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं? 
01 हजार करोड़ रूपयों का ग्यारह कंपनियों को तिरंगा बनाने का ठेका दिया गया है, जिसमें 07 कंपनियां सिर्फ गुजरात की हैं! खादी की अपेक्षा पॉलिस्टर का झंडा बनाया जा रहा है, जिसकी कीमती  30-40 रूपये निर्धारित की गई है और इसके आयोजन पर 300 करोड़ रूपये खर्च किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। क्या भाजपा जीएसटी में रजिस्टर्ड कंपनी है?* 
*श्री मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने तिरंगा बनाया, नेहरू ने जिसके लिए खून बहाया, इंदिरा गांधी ने जिसे पाकिस्तान में फहराया, भाजपा उसे बेचने की हिमाकत कर रही है? यही नहीं हमारे महापुरूषों द्वारा पिछले 70 वर्षों में जो विरासत बनायी थी वह यदि सात सालों में जिस विचारधारा द्वारा बेची जा रही है, वही अब आजादी के प्रतीक, हमारे बलिदान और अस्मिता की पहचान तिरंगे को भी बेच कर उस आजादी को भी अपमानित कर रही है, जिस पर हमारी राष्ट्रीयता गौरवान्वित होती है।* 
*उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी धनवान विचारधारा वाली पार्टी है, जिसके पास देश की राजधानी दिल्ली में पांच सितारा होटल के समकक्ष अपना राजनैतिक दफ्तर बनाने, भोपाल स्थित भाजपा मुख्यालय को भी अरबों रूपयों की लागत से 10 मंजिला इमारत, जहां हेलीकॉप्टर भी उतर सकेगा और विभिन्न राज्यों में सरकार गिराने के लिए अरबों रूपयों की बेशुमार दौलत है, उसे अब तिरंगा बेचने के लिए अपने दफ्तरों में विक्रय केंद्र खोलना पड़ रहे हैं, दुर्भाग्य है कि आजादी के दौरान अंग्रेजों के मुखबिर अब आजादी के अमृत महोत्सव में अपनी भूमिका तिरंगा बेच कर निभा रहे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज