बासौदा शहर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई – 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार एक महिला भी पकड़ी गई
गंजबासौदा,
वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर थाना गंजबासौदा शहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से कुल 9.810 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग 1,00,000 रुपये) एवं 2,000 रुपये नगदी बरामद किए गए। इस संबंध में अपराध क्रमांक 619/2025 धारा 8/20 NDPS Act. के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गंजबासौदा सुश्री शिखा भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गंजबासौदा शहर निरीक्षक संजय वेदिया के नेतृत्व में गठित टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया।
*गिरफ्तार आरोपी:
👉अजय यादव पिता स्व. उमेश यादव उम्र 28 वर्ष निवासी स्वरूपनगर गंजबासौदा
👉सुषमा यादव पति स्व. उमेश यादव उम्र 50 वर्ष निवासी स्वरूपनगर गंजबासौदा
👉सुरेश सेन पिता रामदयाल सेन उम्र 60 वर्ष निवासी लालपठार गंजबासौदा
*जप्ती:*
👉9.810 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग 1,00,000/- रुपये)
👉2,000/- रुपये नगदी
*टीम में सराहनीय भूमिका:*
निरीक्षक संजय वेदिया, उनि सियाराम शर्मा, प्र.आर. सुरेश रघुवंशी, आर. अरुण छारी, आर. अभिषेक शुक्ला, आर. सुमित अवस्थी, आर. दीपेश यादव, आर. राहुल सरवैया, आर. सुरेन्द्र मुवेल, आर. सौरभ, आर. शिवप्रताप, आर. सतीष तिवारी, आर. सुरजीत जाट, म.आर. रानी कन्नौजिया, म.आर. शिवानी मिश्रा, आर. आजाद सिंह दांगी, सैनिक
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें