तिरंगा यात्रा निकाली, तीर्थ यात्रियों को किया रवाना
गंजबासौदा
हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुचाने के लिये प्रतिदिवस नये नवाचार आयोजित किये जा रहे है। बुधवार को नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति शशि अनिल यादव जी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी रवि प्रकाश श्रीवास्तव के निर्देश अनुसार निकाय के अधिकारियो / कर्मचारियों द्वारा नगर के मुख्य मार्गो पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो देशभक्ति एवं स्वच्छता के संदेशो से गुंजायमान रही।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत नगरपालिका परिषद गंजबासौदा क्षेत्र से 12 चयनित हितग्राही अयोध्या-वाराणसी की यात्रा के लिये रवाना हुये। उक्त तीर्थयात्रियों को नपाध्यक्ष श्रीमति शशि अनिल यादव जी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी रवि प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा यात्रा की शुभकामनायें देकर मंगलमय यात्रा की कामना की। यात्रियों के रवाना होने के पूर्व रेल्वे स्टेशन पर तीर्थयात्रियों का हार-फूल मालाओं से स्वागत कर रवाना किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें