संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में गोल्ड मेडल से सम्मानित होंगे विदिशा कलेक्टर
विदिशा,
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह कार्यक्रम 20 अगस्त की प्रातः 11 से कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सात जिलों के कलेक्टर्स को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। उक्त राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता आईएएस और तत्कालीन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह आईएएस को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
संपूर्णता अभियान नीति आयोग द्वारा 4 जुलाई 2024 से शुरू हुआ था। व्यापक अभियान, जिसका उद्देश्य देश भर के आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में 12 प्रमुख सामाजिक क्षेत्र संकेतकों की सौ प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त करना है। यह अभियान चार जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक संचालित किया गया था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें