यजमानों ने यज्ञशाला की परिक्रम के साथ मंडप प्रवेश कर किया देवताओं का आवाहन*
*वेत्रवती घाट पर चारों वेदों और 18 पुराणों का राम कथा के साथ वचन हुआ प्रारंभ
गंजबासौदा।
वेत्रवती घाट स्थित नौलखी आश्रम पर विराट प्राण प्रतिष्ठा महा महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे श्रीसीताराम महायज्ञ में गुरुवार को प्रथम दिवस आचार्यों ने वैदिक मंत्रों के साथ देवताओं का आव्हान कर यजमानों को यज्ञ मंडप में प्रवेश कराया। इससे पहले सभी यजमानों ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर यज्ञ मंडप में प्रवेश किया। काशी,अयोध्या, वृंदावन से आए वेदपाठी विद्वान ब्राह्मणों द्वारा 18 पुराणों, गीता पाठ, विष्णु सहस्त्रनाम,जगन्नाथ अष्टक के साथ यज्ञशाला के चारों द्वारों पर सामवेद, ऋग्वेद, यजुर्वेद एवं अथर्ववेद के पाठ प्रारंभ हो गए हैं। क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा,शांति,संपन्नता और यज्ञ की सफलता के लिए के इन पाठों का प्रतिदिन यज्ञ के दौरान वचन किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें