नपाध्यक्ष को मिला महिला मोर्चा विदिशा लोकसभा प्रभारी का दायित्व
गंजबासौदा।,
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नपाध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव को महिला मोर्चा विदिशा जिला का लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया द्वारा की गई है। श्रीमती यादव को महिला मोर्चा विदिशा जिला लोकसभा चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयां देते हुए राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया का आभार माना है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें